अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम (कन्नौज)। थानाक्षेत्र तालग्राम के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवा इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीट बेल्ट न लगाए होने के कारण गंभीर चोटें लगी हैं। सिपाहियों ने शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया है।
लखनऊ के गोमती नगर निवासी नीरज कुमार (30) गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। वह रविवार की सुबह कार से अपने घर से लखनऊ जा रहे थे। तालग्राम के मुंडाला गांव के समीप आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अचानक कार का टायर फट जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी 100 डायल के सिपाही राम लड़इते व हरदीप ने कार के शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और अपनी गाड़ी से सीएचसी में भर्ती कराया है।
डिवाइडर से टकराई कार, इंजीनियर घायल
सीट बेल्ट न बांधे होने से आई गंभीर चोट