अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज।
जीटी रोड पर आमने-सामने से हुई रोडवेज बसों की भिंड़त में सात यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने एक यात्री की नाजुक हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।
रविवार की सुबह कन्नौज डिपो की रोडवेज बस यात्रियों को लेकर हरदोई जा रही थी। सरायमीरा में जीटी रोड पर राजधानी होटल के सामने कानपुर से आ रही फजलगंज डिपो की रोडवेज बस की भिंड़त हो गई। बसों में सफर कर रहे पृथ्वीराज (42) निवासी अनौगी गुरसहायगंज, राजकुमार सोनकर (49) निवासी तत्याटोपे नगर कन्नौज, संतोष कुमार (47) निवासी वजीदा उरई जिला जालौन, सुरेंद्र (25) चेघरवापुर कन्नौज, संजय सिंह (30) निवासी तुलापुरवा इंदरगढ़ कन्नौज, सतंराम(36) निवासी पाल नगर रसूलाबाद कानपुर देहात, शान मोहम्मद (39) निवासी जसौली कन्नौज घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने राजकुमार सोनकर की हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।
रोडवेज बसों की भिंड़त में सात घायल, एक गंभीर
- सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल
- जीटी रोड पर सरायमीरा में राजधानी होटल के पास हुआ हादसा