फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 150 गांवों की 12 घंटे बत्ती गुल, पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। भीषण गर्मी के समय चरमराई बिजली व्यवस्था से लोग परेशान हैं। एक ओर जहां बिजली न आने से पेयजल संकट गहरा गया है। वहीं दूसरी ओर गर्मी और उमस से लोग बेहाल है। क्षेत्र के 150 गांवों की बिजली गुरुवार की रात तीन बजे से शुक्रवार की दोपहर तीन बजे तक नहीं आई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों की मानें तो इलाके में बिजली व्यवस्था का हाल खराब है। क्षेत्र के गांव मदारपुर, तरपुर्वा, तिलपई, हरदेवपुर्वा, मसीदपुर्वा, सफीपुर सहित डेढ़ सौं गांवों में बमुश्किल छह से आठ घंटे बिजली मिल रही है। इससे इलाके में लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की कमी के कारण पेयजल संकट गहरा गया। सुबह से ही लोग पीने के पानी की तलाश में इधर उधर भटकते नजर आए।
लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कम बिजली मिलना आए दिन की बात हो गई है। इससे फसलें सूख रही है। आम जनमानस को भी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने खराब विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। इस दौरान कमलकांत कटियार, पीयूष दुबे, राहुल चौरसिया, रंजीत चौरसिया, सत्यम पाठक, मोहित, कन्हैया तिवारी, अनुज कटियार मौजूद रहे। एसडीओ बृजेश कुमार ने बताया कि तापमान अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर गर्म हो जाते हैं, इससे उनके फुंकने का खतरा बढ़ जाता है। ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए आपूर्ति बंद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें