फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग का 150 करोड़ बकाया

Sun, 02 Oct 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व न मिलने पर बिजली विभाग अब बकाएदारों पर शिकंजा कसने जा रहा है। बकाएदारों को नोटिस भेजने के अलावा बड़े बकाएदारों की आरसी काटी जाएगी। वहीं सरकारी विभागों पर बकाया धनराशि जमा कराने के लिए उनके उच्च अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन


जिले के बिजली उपभोक्ताओं पर करीब 150 करोड़ रुपये बकाया है। विभागीय पहल के बाद भी उपभोक्ता अपने बकाया बिल को नहीं अदा कर रहे हैं। सितंबर माह में बिजली विभाग को करीब 14 करोड़ रुपये वसूल करने का लक्ष्य दिया था। इसके सापेक्ष विभाग 11 करोड़ 50 लाख रुपये ही वसूल सका। जबकि जिले को 18 से 22 घंटे बिजली दी जा रही है। वहीं ग्रामीण उपभोक्ताओं के यहां कोई मीटर न लगे होने के कारण वह बड़े पैमाने पर बिजली की खपत कर रहे हैं। इसके एवज में उन्हें एक निर्धारित धनराशि ही अदा करने का आदेश दिया गया है।

कुछ उपभोक्ताओं को छोड़कर अधिकतर उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान समय पर नहीं कर रहे है। अधिशासी अभियंता विद्युत पीराम ने बताया कि अब बकाएदारों पर शिकंजा कसा जाएगा। विजिलेंस टीम की भी छापामारी होगी। इसके अलावा स्थानीय टीमें भी किसी गांव में अचानक छापेमारी कर बकाएदारों के कनेक्शन काटेंगी। वहीं बिजली चोरी मिली तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि  सरकारी विभागों पर करोड़ों रुपये का बिल बकाया है। इसकी वसूली के लिए विभाग के उच्च अफसरों से भेंट की जाएगी।
विज्ञापन


अवकाश के दिन दफ्तर खोलकर जमा हो रहे बिल
कन्नौज। बकाया बिल की अधिक से अधिक वसूली हो सके इसको लेकर अवकाश के दिन भी बिजली दफ्तर को खुला रखा जा रहा है। उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी भी दी जा रही है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कई उपभोक्ता अन्य दिनों में अवकाश न मिलने के कारण बिल की अदायगी नहीं कर पाते है। अवकाश के दिन कार्यालय खुलने से वह अपने बिल को जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें