फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन विकास के लिए मिले 14.34 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन मंगलवार को जिले में विभागों पर धनवर्षा हुई। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 14.34 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। शासन ने 6.87 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव राजेंद्र प्रसाद ने डीएम को स्वीकृत धनराशि का विवरण भेजा। इस योजना में कई संपर्क मार्गों का नवीनीकरण और नए मार्गों का निर्माण शामिल है। लोक निर्माण विभाग तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण कराएगा। ग्राम टिक्कापुर्वा में 1.2 किलोमीटर नवीनीकरण के लिए 61 लाख रुपये स्वीकृत हुए। खैरनगर चौराहा गौरनपुरवा पुलिया के पास 1.3 किलोमीटर सीमेंट कंक्रीट सड़क के लिए 73 लाख रुपये मंजूर हुए। फगुहा भट्टा लोहामढ़ मतौली मार्ग से ब्राह्मणपुर्वा तक 2.55 किलोमीटर नए संपर्क मार्ग के लिए 79 लाख रुपये दिए गए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग भी कई विकास कार्य करेगा। नगर पंचायत तिर्वा के दौलेश्वर मंदिर के लिए 19.74 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। रानी लक्ष्मीबाई बाल उद्यान पार्क और हसेरन में सामुदायिक केंद्र के लिए भी समान धनराशि मंजूर हुई।
इसके अलावा विकासखंड उमर्दा के ग्राम बरूआहार तिराहा से पट्टी तक 1.14 किलोमीटर मार्ग के लिए 41 लाख रुपये मिले। राजपुर किशई जगदीशपुर मार्ग पर जलालपुर के प्राइमरी स्कूल तक 1.17 किलोमीटर सड़क के लिए 42 लाख रुपये स्वीकृत हुए। हसेरन-नादेमऊ सड़क पर खरगपुर से उदयपुर तक 550 मीटर सड़क के लिए 28 लाख रुपये मंजूर हुए। उमर्दा के धारा नगर से देवपुर्वा तक एक किलोमीटर सड़क के लिए 53 लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन

बजट वापसी
वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त बजट का उपयोग न होने पर लोक निर्माण विभाग ने 2.92 करोड़ रुपये वापस कर दिए। अधिशासी अभियंता दीपेश अस्थाना ने बताया कि 59 कार्यों की धनराशि शासन को लौटाई जा रही है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि 14.34 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग ने बजट में से 2.92 करोड़ रुपये सरेंडर किए हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें