डीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कई
विभागों से संबंधित 142 शिकायती प्रार्थनापत्र आए, जिनमें सुनवाई करते हुए
डीएम ने राजस्व विभाग से जुड़े छह मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
तहसील
दिवस में सबसे ज्यादा राजस्व विभाग के 44 शिकायती प्रार्थनापत्र दर्ज किए
गए। जिनकी सुनवाई करते हुए छह का निस्तारण कर दिया गया। पुलिस विभाग से
संबंधित 26, विकास विभाग के 35, जलनिगम के आठ, समाज कल्याण, विद्युत विभाग
के छह-छह, शिक्षा विभाग व पूर्ति विभाग से संबंधित पांच-पांच, नलकूप से
जुड़ी तीन शिकायतें दर्ज की गई।
इसके अलावा पालिका, विकलांग, स्वास्थ्य और
चकबंदी विभाग से संबंधित एक-एक शिकायती प्रार्थनापत्र दर्ज हुआ। डीएम अनुज
कुमार झा ने फरियादियों की शिकायत सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों
को शिकायतों का समय रहते सही निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए।
ग्राम
कुडनी पुर्वा के शैलेंद्र मिश्रा ने तहसील दिवस में लेखपाल और राजस्व
निरीक्षक के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि उक्त दोनों की सह पर गांव का एक
व्यक्ति ने उसकी जमीन पर सीमेंटेड पिलर खड़े कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया
है। उसने कब्जा हटवाने की मांग की है।
तहसील दिवस में एएसपी सुभाषचंद्र,
सीएमओ डॉ. पीएन बाजपेई, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ वीपी सिंह सोलंकी,
तहसीलदार शिवनारायन पांडेय, बीडीओ अनिल कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी
मौजूद थे।