फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र के शव आते मचा कोहराम

Tue, 01 Mar 2016 11:47 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर में करंट की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव जैसे ही गांव पहुंचे, परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सैकड़ों ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में दोनों को दफनाया। मुबीन अली (50) अपने पुत्र मुफीद अली (26) के साथ गेहूं की फसल में पानी लगाने गए थे। पानी लगाते समय टूटे पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई थी। एक साथ पिता-पुत्रों की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातम छा गया।

मंगलवार को दोनों के शव जैसे ही घर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। इस दौरान उनके यहां जुटी ग्रामीणों की भीड़ की भी आंखें नम थी। मुफीद की डेढ़ वर्ष पहले को शादी हुई थी। उसकी छह माह की एक पुत्री है। पति की मौत के गम में पत्नी मैनाज बानो की रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें