फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथम, कश्यप, निषाद को अनुसूचित जाति में शामिल करें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा। कश्यप, निषाद, मेहरा आदिवासी के तत्वाधान मे कानपुर मंडलीय एकता एवं अधिकार महासम्मेलन रविवार को राजकीय मेडिकल कालेज सभागार में हुआ। इसमें बाथम, कश्यप, निषाद जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग उठी। आयोजकों ने अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।

मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बिहार प्रदेश प्रभारी व पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अति पिछड़ी जाति बाथम, कश्यप, निषाद को अनूसूचित जाति की सूची में परिभाषित किए बिना देश की मुख्यधारा से जोड़ पाना संभव नहीं है। मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू होने के बाद इन जातियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाया है। बाथम, कश्यप, निषादों को पिछड़ी जाति की सूची में रखकर उत्तर प्रदेश की सरकारों ने अन्याय है। मजबूर होकर मराठा, जाट, गुज्जर, पटेलों की तरह कश्यप महासभा भी बड़ा आंदोलन कर प्रदेश व देश की सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरण निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर बहुत ही अच्छी पहल की है। पिछड़े वर्ग की जातियों को केंद्रीय सूची के वर्गीकरण के लिए अक्टूबर 2017 मे न्यायमूर्ति रोहणी की अध्यक्षता मे एक आयोग का गठन किया गया। जिसे 30 जून 2018 तक का समय दिया गया था। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप, महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार कश्यप ने भी संबोधित किया। विधायक कैलाश राजपूत, ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा, सुभाष वर्मा, रंजीत बाथम, सुभाष बाथम, मनोज बाथम, दिलीप बाथम, जयवीर बाथम, मुकेश कश्यप, विशाल कश्यप, आशुतोष कश्यप आदि मौजूद रहे।


बाथम, कश्यप, निषाद को अनुसूचित जाति में शामिल करें
एकता एवं अधिकार महासम्मेलन में भाजपा के पूर्व सांसद ने उठाई मांग
फोटो 06केएनजेपी 18- कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व सांसद।
फोटो 06केएनजेपी 19- कार्यक्रम में मौजूद लोगों की भीड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें