फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में ढहे पांच मकान, घरों तक पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कन्नौज/तालग्राम। बारिश के चलते जिले में मकान गिरने का सिलसिला जारी है। गुरुवार रात और शुक्रवार को 13 मकान गिर गए। मलबे की चपेट में आकर एक बालिका घायल हो गई। उसे निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया है। कई घरों और आसपास बारिश का पानी भर गया है।


बारिश का दंश जनपदवासी अभी भी झेल रहे हैं। बारिश से लगातार जनपद में मकान गिर रहे हैं। शुक्रवार को भी तहसील क्षेत्र में पांच मकार गिरे। मानीमऊ प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में पानी घुस और सड़क भी पानी में डूब गई। मकदूमापुर गांव में तालाब का पानी कई घरों में घुस गया। तालाब का पान निकालने के लिए प्रशासन ने पंप सेट लगवाया है। बारिश और जलभराव के कारण गांव के इंदु अली, कल्लू अली व मंजीत सिंह के मकान गिर गए। पीड़ित तिरपाल तानकर रह रहे हैं। नजरापुर प्रतिनिधि के अनुसार गांव फ गुहा के मजरा हिमनापुर में सूरज पुत्र भीमसेन और रावेंद्र पुत्र रामस्वरूप का मकान गिर गया है।
विज्ञापन



तालग्राम क्षेत्र के मायापुरवा गांव में प्रताप सिंह, मलिखान सिंह पुत्रगण प्रहलाद सिंह के मकान बरसात के कारण गिर गए। बलराम की आठ वर्षीय पुत्री मुस्कान मलबे की चपेट में आकर घायल हो गई। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। मझैइया में तेजराम पुत्र राजकुमार का मकान गिर गया। पत्नी, बच्चे तिरपाल के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। दलापुरवा के रामरतन पुत्र मुंशीलाल की कोठरी और मवैइया में कढ़ोरीलाल शाक्य का मकान गिर गया। ग्राम प्रधानों ने क्षेत्रीय लेखपालों को सूचना दी। चपुन्ना प्रतिनिधि के अनुसार चपुन्ना गांव में अनिल द्विवेदी पुत्र सुरेशचंद्र, अयोध्या प्रसाद पुत्र राजेंद्र प्रसाद और ग्राम इंदिरानगर में जगदीश जाटव के मकान गिर गए।
विज्ञापन




पुलिया धंसने से आवागमन ठप
चपुन्ना। बारिश के चलते हसेरन संपर्क मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और सादिकपुर के पास पुलिया भी धंस गई। इससे चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। चपुन्ना से वाया हसेरन-तिर्वा होते हुए कन्नौज जाने वाली रोडवेज बसों का भी संचालन खराब सड़क के चलते ठप है। इससे जिला मुख्यालय व तिर्वा जाने वाले लोगों को दिक्क्त हो रही है।


बारिश में 13 और मकान गिरे मकान, घरों तक पहुंचा पानी
क्रासर
-पंपसेट से प्रशासन ने निकलवाया पानी
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 03केएनजेपी 05- मानीमऊ गांव में बारिश से गिरा मकान।
फोटो 03केएनजेपी 06- बारिश से फगुहा भट्ठा गांव में गिरा मकान।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें