फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी बिंदु के करीब पहुंची गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कन्नौज/मानीमऊ। लगातार बारिश और नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को जलस्तर 124.800 सेंटीमीटर नापा गया। ये चेतावनी बिंदु से महज .170 मीटर दूर है। इसे देखते हुए डीएम ने तहसील टीमों को एलर्ट रहने को कहा है।


जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र के कासिमपुर और बख्शीपुर्वा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं जबकि अलियापुर गांव के किनारे तक पानी पहुंच गया है। मेहंदीपुर गांव में भी खेतों तक पानी पहुंचा गया है। हाई अलर्ट पर रखे गए 18 गांवों के लोगों ने सामान समेटकर सुरक्षित ठिकानों पर पलायन शुरू कर दिया है। गंगा का जलस्तर इस समय करीब आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। गुरुवार को जलस्तर 124.700 मीटर नापा गया था, जो शुक्रवार को 124.970 मीटर तक पहुंच गया। केंद्रीय जल चौकी प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो रविवार की सुबह तक चेतावनी बिंदु को पार कर जाएगा। डीएम रवींद्र कुमार ने मंगलवार को अधिकारियों को नजर रखने और पीड़ितों को सुविधाएं मुहैया कराने को कहा है।
विज्ञापन



कटरी की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
कन्नौज। जलस्तर बढ़ने से गंगा कटरी की सैकड़ों बीघा फसल भी जलमग्न हो गई है। शुक्रवार को भी किसान फसलों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगे रहे। तहसील टीम ने अलियापुर और मेहंदीपुर गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। नावें मुहैया करा दी गई हैं।
विज्ञापन



आज रात तक से कम हो सकता है जलस्तर
कन्नौज। केंद्रीय जल चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार और मंगलवार को मिलाकर कुल तीन लाख आठ हजार क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया था। ये पानी अब तक कन्नौज पहुंच चुका है। इसी पानी की वजह से जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि पानी अभी बढ़ रहा है लेकिन संभावना है कि शनिवार रात तक जलस्तर में बढ़ोत्तरी थम जाए।


चेतावनी बिंदु के करीब पहुंची गंगा
क्रासर
- 24 घंटे में बढ़ा करीब 10 सेंटीमीटर जलस्तर
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 03केएनजेपी 17- कासिमपुर गांव का संपर्क मार्ग कटने से नाव के इंतजार में खड़े ग्रामीण।
फोटो 03केएनजेपी 02- पानी में डूबा पोस्टमार्टम हाउस।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें