कन्नौज। खाद्य सुरक्षा व हर घर नल योजना संबंधी बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट गांधी सभागार में हुई। इसमें डीएम ने हर घर जल नल योजना के संबंध में चल रहे कामों पर नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि गैर जनपदों से एवं जनपद में पनीर निर्माण करने वाली इकाइयों की सघन जांच की जाए। छिबरामऊ, गुरसहायगंज व तिर्वा में मिलवाटी खाद्य पदार्थों की शिकायतें अधिक मिल रही हैं। अभियान चलाकर जांच की जाए। खाद्य सुरक्षा गोष्ठी व जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाकर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए रणनीति बनाकर छापे मारने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ रामकृपाल चौधरी, एडीएम आशीष कुमार सिंह व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।