फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज/इंदरगढ़/तालग्राम। ठंड लगने से सोमवार को छात्र और किसान की मौत हो गई। किसान खेत की सिंचाई करते समय ठंड की चपेट में आया था। उधर, अस्पतालों में भी सर्दी से होने वाली बीमारियों के शिकार लोगों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में 16 मरीजों को भर्ती किया गया।

इंदरगढ़ के गुंदारा गांव निवासी किसान रमेश (50) रविवार रात करीब 12 बजे गेहूं फसल में सिंचाई करने खेत पर गया था। सिंचाई करते समय ठंड लगने से वह बेहोश हो गया। सुबह तक घर न लौटने पर पत्नी ममता देवी खेत पर पहुंची। वहां रमेश बेहोश पड़ा था, अन्य लोगों की मदद से ममता ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान रमेश ने दम तोड़ दिया। ममता ने थाना पुलिस को ठंड लगने से मौत होने की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ठंड से दूसरी मौत सिंघनापुर गांव में हुई। गांव के विनोद कुमार बेटा राज (7) प्राथमिक स्कूल में पढ़ता था। सुबह करीब सुबह 9 बजे बहन मुस्कान के साथ स्कूल जाते समय दरवाजे पर गिर पड़ा। परिजन तिर्वा मेडिकल कालेज लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मां ममता ने बताया कि रविवार को सर्दी लगने पर निजी चिकित्सक को दिखाया था। विनोद दिल्ली में नौकरी करते हैं, परिजन उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड से पीड़ित मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ रही है।

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 850 और मेडिकल कालेज में 1071 मरीज पहुंचे। इसमें सर्दी, खांसी, जुकाम, वायरल फीवर, पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक थी। जिला चिकित्सालय के रिकार्ड के अनुसार बीते एक सप्ताह में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ज्यादातर लोगों की तबीयत ठंड के चलते बिगड़ रही है। हर डॉक्टर के पास निर्धारित संख्या के चार गुना मरीजों की भीड़ हो रही है। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। दूर-दराज से आने के बावजूद इलाज नहीं मिलने पर उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। सीएमएस डा. आरपी शाक्य ने बताया कि ठंड के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। जांच कर उन्हें दवा व उपचार दी जा रही है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की भी सलाह दी जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया।


ठंड से दो की मौत, मरीज भी बढ़े

फोटो-15 किसान रमेश (फाइल फोटो)।
फोटो- 29 छात्र राज की फाइल फोटो
फोटो 07केएनजेपी 08- मेडिकल कालेज में बच्चे को देखते चिकित्सक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें