फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल अस्थिकलश यात्रा चुनावी शिगूफा-शिवपाल सिंह यादव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

तिर्वा(कन्नौज)। समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहाकि लोकसभा चुनावों में राजनैतिक फायदे के लिए भारतीय जनता पार्टी अटलजी की अस्थिकलश यात्रा निकाल रही है। उन्हाेंने कहाकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश केबडे़ नेता थे। हालांकि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए अस्थि कलश यात्रा निकाल रही है।
विज्ञापन



शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में संशोधन होने से फर्जी मुकदमें दर्ज होंगे। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर कुछ भी बोलने से इंकार किया, कहाकि, वह जिस पार्टी में है उसी के लिए काम करेंगे। बरधइया रोड निवासी सपा नेत्री गुड्डी शाक्य के यहां निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए सपा नेता ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर छेदीलाल शाक्य, वसीम वारसी, ब्रजेंद्र पाल, शिवम यादव, परवेज, राजेश सैनी, राजेश यादव सहित कई समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन



अटल अस्थिकलश यात्रा चुनावी शिगूफा- शिवपाल
- सपा नेता शिवपाल यादव ने भाजपा को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
25केएनजेपी 40-कार्यक्रम में मौजूद पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें