कन्नौज। वाराणसी हादसे में सरकार की ओर से एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए सात अभियंताओं की गिरफ्तारी किए जाने के विरोध में सेतु अभियंता एसोसिएशन ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सीडीओ एसके सिंह को ज्ञापन सौंपा।
उप मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग को भेजे ज्ञापन में कहा कि वाराणसी फ्लाईओवर हादसे में सात अभियंताओं पर एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। सेतु निगम सरकार की कार्यदायी संस्था है। अधिकारियों के पास कोई प्रशासनिक अधिकार नहीं होते हैं। जिले के अंदर यातायात का डायवर्जन, यातायात को रोकना अथवा चालू रखना, वैकल्पिक मार्गो की व्यवस्था करना जिला प्रशासन व यातायात पुलिस का मुख्य दायित्व होता है। तत्कालीन परियोजना प्रभारी वाराणसी ने जिला प्रशासन व पुलिस अधीक्षक यातायात से निरंतर यातायात रोकने का अनुरोध किया। प्रशासन के ठोस कदम न उठाने की वजह से यह घटना घटित हुई।
इन परिस्थितियों में जिला प्रशासन व सरकार ने दुर्घटना के लिए मात्र अभियंताओं को जिम्मेदार ठहराया जाना न्याय संगत नहीं है। इस दुर्घटना के लिए जिले के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों, यातायात पुलिस के अधिकारियों का भी दायित्व निर्धारित किया जाना आवश्यक है। कार्रवाई के विरोध में सेतु निगम अभियंता एसोसिएशन व सेतु निगम डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने काला फीता बांधकर अपना विरोध जताया है। इस मौके पर उप परियोजना प्रबंधक अमरदीप चौहान, सहायक अभियंता विजेंद्र सिंह, होतीलाल, आरएस वर्मा, दशरथ सिंह, आरपी मिश्रा, राजवीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
वाराणसी हादसे में अभियंताओं पर कार्रवाई का किया विरोध
क्रासर
- यूपी सेतु निगम के अभियंताओं ने काली पट्टी बांधकर सीडीओ को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 30 केएनजेपी-16 सीडीओ एसके सिंह को ज्ञापन सौंपते सेतु अभियंता एसोसिएशन के पदाधिकारी।