अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा (कन्नौज)। किसान ट्रेनिंग सेंटर के सामने तिर्वा-खैरनगर मार्ग पर बुधवार की दोपहर देा बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में कोतवाली में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ठठिया थाना क्षेत्र के भड़हा गांव निवासी दीपू वर्मा (20) बुधवार की दोपहर तिर्वा कस्बे से बाजार कर अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। किसान ट्रेनिंग सेंटर के पास सामने से आ रहे एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गए। एंबुलेंस से मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। वहां से कानपुर ले जाते समय दीपू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
तिर्वा कोतवाली में मृतक के चचेरे भाई सुरेश चंद्र ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों के मुताबिक बाइक चालक के हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थी।
- चचेरे भाई ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट