फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिन में कैसे बंटेंगे 1.38 लाख बच्चों को स्वेटर

विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के 1657 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 1.38 लाख बच्चों को इस बार कुछ दिन ठिठुरन के बीच काटने पड़ सकते हैं। इन बच्चों को स्वेटर वितरण नवंबर से पहले संभव नहीं दिख रहा है। शासन ने 31 अक्तूबर तक स्वेटर वितरण के निर्देश जारी किए हैं। अभी तक फर्म का निर्धारण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को 31 अक्तूबर तक स्वेटर वितरण के निर्देश दिए गए हैं। इस बार खरीद प्रक्रिया जैम पोर्टल से करने के निर्देश हैं। ऐसे में 28 फर्मों ने टेंडर डाले हैं। इनकी अभी जांच ही पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में फर्म तय होने में वक्त लग सकता है। अगर एक या दो दिन में फर्म तय भी हो गई तो उसे सप्लाई देने में कम से कम एक माह का समय लगेगा। ऐसे में नवंबर के बीच ही स्वेटर का वितरण संभव हो सकेगा।
नये सत्र की शुरुआत में शासन ने किया था वितरण का दावा
इस बार शासन ने सत्र की शुरुआत में समय से स्वेटर वितरण का कार्य करा लेने का दावा किया था। अक्तूबर में यह प्रक्रिया पूर्ण हो जानी चाहिए थी। ऐसा नहीं हो सका। सितंबर में लगातार हुई बारिश के बाद मौसम ने करवट ले ली है। नवंबर में कड़क सर्दी का अनुमान है। ऐसे में बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचना पड़ेगा। स्वेटर वितरण का काम लगभग हर साल पिछड़ रहा है।
विज्ञापन

शासन से तय गाइड लाइन के तहत जैम पोर्टल के जरिए फर्म के चयन की प्रक्रिया चल रही है। पहले स्वेटर की धनराशि प्रबंध निधि के खाते में भेज दी जाती थी। इस बार नई प्रक्रिया शुरू हुई है। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है। उम्मीद है कि जल्द ही फर्म का चयन हो जाएगा। तय गाइड लाइन में वितरण करा पाना मुश्किल दिख रहा है।
विज्ञापन

- दीपिका चतुर्वेदी, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें