कन्नौज। जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को मार्च माह से बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। इसके लिए विभाग द्वारा सूची तैयार कर ली गई है। शासन ने 129.10 लाख रुपये की धनराशि निर्गत की है। जल्द ही बढ़े हुए मानदेय का वितरण शुरू किया जाएगा।
कम मानदेय को लेकर लंबे समय से संघर्षरत शिक्षामित्रों के लिए राहत भरी खबर है। जिले के 1291 शिक्षामित्रों को मार्च 2026 से बढ़े हुए मानदेय का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए शासन द्वारा 129.10 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। बढ़े हुए मानदेय का वितरण करने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा सूची तैयार की जा रही है, ताकि समय से शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ दिया जा सके। इस खबर से शिक्षामित्रों को काफी राहत मिली है। अब उन्हें बढ़े हुए मानदेय का इंतजार है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शिक्षामित्रों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही जिले के शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ प्रदान किया जाएगा।