अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। शहर के एसबीएस इंटर कालेज मैदान में लगी प्रदर्शनी की दुकानों में सोमवार सुबह आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। आग से तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। लाखों का माल और नगदी जल गए। दुकानदारों ने अराजकतत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
शहर के एसबीएस इंटर कालेज में चल रही हस्तनिर्मित वस्त्रों की प्रदर्शनी में लगी दुकानों में बुधवार सुबह करीब 10 बजे दुकानों में आग लग गई। दुकानदार और आसपास के लोग काफी देर मशक्कत कर आग पर काबू पा सके। आग में वीरपुर इटावा निवासी श्रीकृष्ण उर्फ नारायण की दुकान में करीब ढाई लाख के जैकेट व कोट, जहानाबाद आजमगढ़ निवासी शब्बीर की दुकान में दो लाख रुपये व 10 लाख की बनारसी साड़ी, कश्मीर के सरताज की दुकान में डेढ़ लाख की नगदी समेत पांच लाख की सालें जलकर राख हो गईं।
दुकानदारों ने अराजकतत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती दुकानें नहीं खोलेंगे। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
फोटो 13- आग लगने के दौरान दुकानों से बाहर निकाल कर रखे कपड़ो पैक करते दुकानदार।
प्रदर्शनी में आग से 21 लाख का माल राख
अराजकतत्वों पर आग लगाने का आरोप, गिरफ्तारी होने तक बंद रखेंगे दुकानें
क्रासर
इटावा, आजमगढ़ और कश्मीर के दुकानदारों को हुआ नुकसान
शहर के एसबीएस इंटर कालेज मैदान पर चल रही है प्रदर्शन