फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायल्स का भुगतान जेई के वेतन से लिया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। जिले के पांच कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प के तहत मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने मित्रसेनपुर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। लगाए जा रहे टायल्स गुणवत्ता युक्त व सही तरीके से नहीं लगाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि जेई के वेतन से टायल्स का भुगतान लिया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कक्षों में पहुंचकर शिक्षण व्यवस्था भी जांची। शिक्षक प्रदीप औदित्य के कक्ष में नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। आवासीय विद्यालय में वार्डेन रश्मी मिश्रा को साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। टायल्स सही तरीके से नहीं मिलने पर बीडीओ को भी तलब किया। निर्देश दिए दिए कि खराब टायल्स का भुगतान जेई के वेतन से लिया जाए। विद्यालय की बाउंड्री व जाली लगाने के निर्देश दिए। परिसर में खराब पड़ी सोलर लाइटों को ठीक कराने के आदेश दिए। छात्राओं से मिलने वाले भोजन की भी जानकारी ली। छात्राओं से जिलाधिकारी ने कुछ सवाल भी किए, जिनका सही जवाब मिला।
विज्ञापन


वार्डेन को साफ-सफाई व्यवस्था रखने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें