कन्नौज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुराने बीएसए कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। 11 सूत्री मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि कक्षा एक से आठ तक विद्यालय एक ही परिसर में संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय के लिए अलग वेतनमान निर्धारित है। इस व्यवस्था से शिक्षकों की पदोन्नति के अवसर समाप्त हो जाएंगे। शासनादेश को वापस लिए जाने की मांग की गई।
अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए 35 हजार शिक्षकों ने आवेदन किया था। इसके विपरीत 12 हजार शिक्षकों के आवेदन किए गए। किंतु सूची आज तक सार्वजनिक नहीं की गई। वहीं तमाम स्थानांतरण बाद में किए गए, जो कि शासनादेश के विपरीत है। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए सेवा अवधि पांच वर्ष से घटाकर एक वर्ष की जाए। नवनियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के नाम पर अभी तक वेतन आहरित नहीं किए जा रहे हैं। नवनियुक्त शिक्षकों से शपथपत्र लेकर उनका शीघ्र ही वेतन भुगतान किया जाए। स्वेटर की धनराशि 200 रुपए से बढ़ाकर 400 रुपए की जाए।
ब्लाक व जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं को कराने के लिए विद्यालयों से धन वसूली की जाती है। इस तरह की धनवसूली को रोका जाए। मृतक शिक्षकों के आश्रित को बीटीसी व टीईटी उत्तीर्ण होने पर भी शिक्षक पद पर नियुक्त नहीं दी जा रही है। बेसिक शिक्षकों के सामूहिक बीमा की बीमित धनराशि में वृद्धि का प्रस्ताव पांच वर्ष से लंबित है। शीघ्र ही बीमित धनराशि दस लाख की जाए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदयनारायण सिंह, मंत्री चंद्रलता त्रिपाठी, वसीउद्दीन सिद्दीकी, अनूप मिश्रा, अजय यादव, आशीष मिश्रा, धमेंद्र चौहान, डा.केके यादव, शिव कुमार सक्सेना, मानवेंद्र सिंह, सत्यपाल यादव, मनोज यादव, शैलेश मिश्रा, विश्वनाथ सिंह, उदयभान सिंह यादव, रामशरन, नजर नियाजी, अभिजीत ादव, शशीकांत शुक्ला, आलोक कनौजिया, राहुल मिश्रा, सुमित सिंह चौहान, आलोक चौहान, रवी त्रिपाठी, सतेंद्र कुमार यादव, आनंद तिवारी, विमल यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
प्राथमिक शिक्षकों ने दिया धरना
स्वेटर की धनराशि बढ़ाने सहित 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो-23 जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए जाते शिक्षक