फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में फैला डायरिया, 117 से लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम/छिबरामऊ। बारिश में जलभराव होने से बीमारियां फैलने लगी हैं। तालग्राम के नगला खगू और छिबरामऊ के कसावा में 117 अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को नगला खगू में किशोरी की मौत हो गई थी। बुधवार को स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर मरीजों की जांच कर दवाएं बांटीं। जिलाधिकारी ने गांवों में स्वास्थ्य विभाग और शहरों में ईओ को सफाई व दवा छिड़काव के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने मृतक किशोरी के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



नगला खगू गांव में मंगलवार को डायरिया मंगलवार को गोल्डी (10) पुत्री बबलू की मौत हो गई थी, बड़ी संख्या में बच्चे बीमारी की चपेट में आ गए थे। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर बुधवार को सिकंदरपुर पीएचसी प्रभारी डा. नीरज की अगुवाई में टीम गांव पहुंची और मरीजों की जांच की। गांव में प्रिया (10) पुत्री प्रमोद, प्रियमोहन (7) पुत्र प्रमोद, सोहन (20) पुत्र गिरीशचंद्र, बबलू (40) रोशन, पारुल(3) बबलू , सुभाषिनी (13) पुत्री रामसोहन, रामकुमार (30) पुत्र राजगोविंद, शिवम (01) पुत्र राजपाल, शिरोमन (5) पुत्र शालिग्राम, रजनी (12) पुत्री राजवीर, रुचि (3) पुत्री सोवरन, रोशन लाल (17) पुत्र सोवरन लाल राघवेंद्र (40) राकेश, विनय (7) राघवेंद्र, विशनादेवी (40) राधामोहन सहित डायरिया के 109 मरीज मिले। इसमें 25 की स्लाइड बनाई गई है।


स्वास्थ्य टीम ने मरीजाें को दवाएं बांटी और गलियों में दवा का छिड़काव कराया। डाक्टर राहुल ने लोगों से कहा कि साफ सफाई रखें, शुद्ध पानी पीयें, ताजा भोजन करें और कटे-फटे फल न खाएं। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। शिविर मं एएनएम राजवती, आशा बहू रानी देवी, एबुलेंस पायलट भुल्लन, संजय, रमेशचंद्र, राजेंद्र सिंह चंदेल, विवेक राठौर, सत्यराम, प्रमोद आदि मौजूद रहे। एसडीएम छिबरामऊ गौरव शुक्ला ने भी गांव का जायजा लिया और मृतक बालिका के परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

छिबरामऊ के ग्राम कसावा में भी डायरिया फैल गया है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. राहुल मिश्रा की अगुवाई में टीम ने गांव में शिविर लगाकर जांच की। यहां आठ मरीज डायरिया से पीड़ित मिले। गंभीर हालत होने के चलते मुस्कान और रामबेटी को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य मरीजों को दवाएं बांटी गईं। डा. राहुल ने बताया एक हैंडपंप का पानी खराब है, इसकी वजह से लोग बीमार हुए हैं। उन्होंने खराब हैंडपंप की सूचना अधिकारियों को दे दी है। शिविर में रमेश चंद्र, हरिओम, रामप्रताप, सुभाष प्रजापति व अगम मिश्रा आदि मौजूद रहे।


.
नगला खगू गांव में एक साल से सफाई नहीं
तालग्राम। नगला खगू में एक साल से सफाईकर्मी नहीं आ रहा है। इससे नालिया चोक पड़ी हैं। बारिश होने पर पूरे गांव में जलभराव हो गया। इसी से बीमारी फैल गई। कई शौचालय अभी भी अधूरे है। गांव पहुंचे एसडीएम गौरव शुक्ला ने ग्राम पंचायत सचिव को फटकार लगाई और जलनिकासी के व्यवस्था के निर्देश दिए। कसाबा के भाजपा नेता अगम मिश्रा, सुनील सिंह चंदेल, राजेंद्र चंदेल ने घरगिरी के पीड़ितों को अर्थिक सहायता की मांग की।
विज्ञापन




दो गांवों में फैला डायरिया, 117 से लोग बीमार
क्रासर
25 की स्लाइड बनाई, दो गंभीर हालत में सौ शैय्या अस्पमताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 01केएनजेपी 04- गांव में दवा का छिड़काव करते कर्मीं।
फोटो 01केएनजेपी 05- नगला खगू गांव में फैली गंदगी।
फोटो 01केएनजेपी 06- गांव के शौचालयों में भरा पानी।
फोटो 01केएनजेपी 08- मरीजों का चेकअप करते डाक्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें