फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठठिया ग्राम पंचायत में लगाई जाएंगी 50 लाइटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। जिला पंचायत राज अधिकारी ने रविवार को ठठिया ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनको तमाम समस्याओं से रूबरू कराया।

डीपीआरओ इंद्रपाल सोनकर को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पाइप पेयजल योजना के नलकूप की मोटर विगत काफी दिनों से फुंकी पड़ी है। शिकायत के बावजूद ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन


डीपीआरओ ने निर्देश दिए कि फुंकी हुई मोटर को तत्काल मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था सुचारु रुप से चलाई जाए। गांव की गलियों के टूटे होने की शिकायत रखी गई। डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि राज्य वित्त, तेहरवें वित्त से इन गलियों को मरम्मत कार्य को पूर्ण कराए। ग्राम पंचायत में प्रकाश के लिए प्रमुख चौराहों, तिराहों पर 50 स्ट्रीट लाइट लगवाए। ताकि ग्रामीणों को रात में दिक्कत न हो।
विज्ञापन


--पाइप पेयजल योजना की मोटर फुंकी होने पर डीपीआरओ ने जताई नाराजगी
--डीपीआरओ ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
--एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का निस्तारण कराए जाने का दिलाया भरोसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें