फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर महिलाओं की सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के जहानगंज रोड स्थित इंदिरा आवास कालोनी परिसर में भाजपा महिला मोर्चा ने शिविर का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं को सुना। इनके शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन



अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष अनामिका अग्रवाल ने इंदिरा आवास कालोनी में शिविर का आयोजन किया। बिजली, पानी, सफाई और आवास से संबंधित समस्याएं सर्वाधिक रहीं। महिलाओं ने बताया कि कालोनी में जलनिगम द्वारा लगवाए गए नलकूप पर कार्यरत कर्मचारी द्वारा पानी की बर्बादी की जाती है। कालोनी की गलियों में पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतें होती हैं। महिलाओं ने कालोनी में एक और पानी का टैंक बनवाने की बात रखी। होलिका दहन की जगह को दुरुस्त कराया गया। शिविर में सुशीला, रीना, रजनी, मीरा सक्सेना, कविता, कुसुम चौहान, ऊषा गुप्ता, सुंदरी आदि रहीं।
विज्ञापन


शिविर लगाकर महिलाओं की सुनीं समस्याएं
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ शिविर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें