फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं की जांच कर बांटी गई दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। पशुपालन विभाग ने कस्बा अमोलर में पं. दीनदयाल उपाध्याय अरोग्य पशु मेला व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। पशु चिकित्सकों ने पशुओं की जांच कर दवाएं बांटीं।
विज्ञापन


अमोलर में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा परिसर के समीप आयोजित मेले का भाजपा जिला महामंत्री गौरव द्विवेदी व चंचल चतुर्वेदी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। पशु चिकित्साधिकारी डा. विकराल सिंह ने पशुपालकों को मवेशियों में होने वाली बीमारियों के लक्षण व बचाव के उपाय बताए। खेती के साथ अच्छी नस्ल के पशु पालन की सलाह दी। मुर्गी पालक, सुअर पालन, भेड़ व बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए कहा। स्वास्थ्य शिविर में पांच सौ मवेशियों का उपचार किया गया। दस गाय- भैसों का गर्भ परीक्षण व दो बछड़ों का बधियाकरण किया गया। 300 का टीकाकरण किया। फार्मास्टि राजेश कुमार, सुभाष कौशिक, श्याम सिंह, प्रदीप, सुनील, श्रवण कुमार शुक्ला, नितेश चौबे, अनुराग, गगन, विवेक सविता, मान सिंह, ओमशंकर, अनिल पांडेय, बबलू राठौर, खुशीराम, राजकुमार, रघुवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


पशुओं की जांच कर दवाएं दीं
पं. दीनदयाल उपाध्याय अरोग्य पशु मेला व स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें