फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक, मंगेतर और साली की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ/रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह जीरो प्वाइंट से करीब 26 किमी पर नगला भटौना गांव के पास तेज रफ्तार कार आगे जा रहे कैंटर में जा घुसी। हादसे में छिबरामऊ के युवक, उसकी मंगेतर और मंगेतर के भाई की मौत हो गई, जबकि मंगेतर की बहन गंभीर रूप से घायल है। उसे कैलाश अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया है।

छिबरामऊ के मोहल्ला गुरुद्वारा रोड निवासी संतोष गुुप्ता का पुत्र अंकुर गुप्ता उर्फ हैप्पी (29) हरियाणा के गुड़गांव में एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर था। वह दादरी में किराये का मकान लेकर रहता था। अंकुर का रिश्ता नेहा (26) पुत्री सतेंद्र गुप्ता निवासी रामबाग आगरा से तय हुआ था। 29 जनवरी को शादी होनी थी। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही थीं। अंकुर मंगेतर नेहा, नेहा के भाई कार्तिक (19), उसकी बहन दीक्षा (22) के साथ दिल्ली में शादी की खरीदारी करने गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को ये लोग कार में दिल्ली से आगरा लौट रहे थे। सुबह करीब 10 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे एक कैंटर में जा घुसी। ग्रामीणों, एक्सप्रेसवे कर्मियों व पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर जेवर के कैलाश अस्पताल पहुंचाया। वहां अंकुर गुप्ता, नेहा और कार्तिक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। दीक्षा की हालत गंभीर बताई गई है, देर शाम उसे आगरा रेफर कर दिया गया। हादसे सूचना पर छिबरामऊ से परिजन नोएडा रवाना हो गए।
विज्ञापन



भाकियू लोकशक्ति के नेता चौधरी राजमल सिंह ग्रेटर नोएडा अपने गांव नंगला भटौना जा रहे थे। हादसाग्रस्त कार को देखकर उन्होंने फोन कर ग्रामीणों को घटनास्थल पर बुलाया और एक्सप्रेसवे कंट्रोल व पुलिस को सूचना दी। इसके बाद राजमल सिंह अन्य लोगों के साथ कार में फंसे लोगों को निकालने प्रयास में जुट गए। बताया जा रहा है कि लोगों के प्रयास से ही दीक्षा की जान बच सकी।


एक्सप्रेस-वे पर कैंटर में घुसी कार, युवती, मंगेतर समेत तीन की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे केंटर में घुसी तेज रफ्तार कार
मंगेतर, उसके भाई व बहन के साथ दिल्ली गया था छिबरामऊ का युवक
फोटो 08सीएचबीपी66- अंकुर गुप्ता (फाइल फोटो)।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें