फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के लिए 344000 कुंतल का मिला लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। जिले में करीब 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में लहलहा रही धान की फसल पकने की कगार पर पहुंच चुकी है। धान खरीद के लिए शासन से तैयारियां शुरू हो गई हैं।

कन्नौज जिले में धान खरीद का लक्ष्य 344000 क्विंटल निर्धारित किया गया है। एक नवंबर से खरीद शुरू होगी। क्रय केंद्रों को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। डिप्टी आरएमओ ने कहा है कि खाद्य रसद विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन न कराने वाले किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री नहीं कर सकें गे। किसान 15 अक्तूबर तक रजिस्टेशन जरूर करा लें, इससे कि समय रहते सत्यापन कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिप्टी आरएमओ सरमेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विपणन शाखा को 103000, पीसीएफ को 36000, यूपी एग्रो को 38000, कर्मचारी कल्याण निगम को 20000, एफसीआई को 9000, एनसीसीएफ को 33000, नेफेड को एक लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य आवंटित किया गया है। डिप्टी आरएमओ ने कहा कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले कन्नौज, तिर्वा, छिबरामऊ के 2300 किसानों का एसडीएम स्तर से सत्यापन कराया जा चुका है। पिछले वर्ष तीन हजार किसानों ने धान की बिक्री की थी। शेष किसान 15 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन करा लें। रजिस्ट्रेशन के बिना किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री नहीं कर सकेंगे।


धान खरीद के लिए 344000 क्विंटल का मिला लक्ष्य
धान खरीद के लिए क्रय शाखाओं को आवंटित किया गया लक्ष्य
रजिस्ट्रेशन करने वाले 2300 किसानों का राजस्व कर्मियों से कराया जा चुका सत्यापन
डिप्टी आरएमओ बोले, छूटे हुए किसान 15 अक्तूबर तक करा लें रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें