फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चुनाव से पहले ही 11 उम्मीदवार सियासी दंगल से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत होने वाले सियासी दंगल से 11 उम्मीदवार बिन लड़े ही मैदान से बाहर हो गए हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पर्चा की जांच के दौरान इन 11 उम्मीदवारों के दस्तावेजों में अलग-अलग कमियां मिलने पर उनका दावा निरस्त कर दिया गया है। नामांकन पत्र की जांच के बाद 17 उम्मीदवारों का पर्चा दुरुस्त माना गया है। अब नाम वापसी के बाद ही उम्मीदवारों की कुल संख्या सामने आ सकेगी।
विज्ञापन


दरअसल कन्नौज संसदीय सीट पर अगले महीने 13 मई को चुनाव होना है। इसके लिए यहां 18 से 25 अप्रैल के बीच नामांकन की प्रक्रिया हुई। शुरू के तीन दिन तक सन्नाटा रहा। चौथे दिन रविवार का अवकाश पड़ गया। पांचवें दिन सोमवार को बसपा उम्मीदवार ने नामांकन कराया। उसके बाद अगले तीन दिनों तक काफी गहमा-गहमी रही। आखिरी दिन बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा 14 नामांकन पत्र जमा हुए।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में ही रिटर्निंग ऑफिसर शुभ्रांत शुक्ल और सामान्य प्रेक्षक संदीप कुमार की मौजूदगी में प्रत्याशियों की ओर से दाखिल पर्चों की गहनता से जांच की गई। रिटर्निंग ऑफिसर शुभ्रांत शुक्ला ने बताया कि प्रमुख दलों सहित अन्य पार्टियों के कुल 28 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उनमें से कुल 11 प्रत्याशियों के नामांकन में त्रुटि मिली। इस आधार पर उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार, ट्रेनी आईएएस स्मृति मिश्रा मौजूद रहीं। इस दौरान कई उम्मीदवार व उनके प्रस्तावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन 11 उम्मीदवारों का पर्चा खारिज
पार्टी प्रत्याशी
-गरीब आदमी पार्टी के प्रत्याशी श्रीकृष्ण मिश्र
-राष्ट्रीय जन संचार दल के प्रत्याशी अंकुर प्रताप सिंह
-अनारक्षित समाज पार्टी के प्रत्याशी रामलखन
-संयुक्त जनादेश पार्टी के प्रत्याशी आनंद कुमार
-राष्ट्रीय समाज दल के प्रत्याशी सुनील कुमार
-निर्दलीय प्रत्याशी जर्रार खां
-निर्दलीय प्रत्याशी शिवांक बाजपेई
-निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार
-निर्दलीय प्रत्याशी शोभित सिंह
-निर्दलीय प्रत्याशी राजेश सिंह चौहान
-निर्दलीय प्रत्याशी राधा रानी


नामांकन में यह 17 उम्मीदवार हुए पास
-सपा से अखिलेश यादव
-भाजपा से सुब्रत पाठक
-बसपा से इमराज बिन जफर
-ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक से सुभाष चंद्र

-राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से ललित कुमार,
-भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी शैलेंद्र कुमार
-राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से राम बख्श सिंह
-राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से आलोक वर्मा
-संयुक्त जनादेश पार्टी से आनंद कुमार
-भारतीय कृषक दल से प्रमोद यादव
-निर्दलीय राज कठेरिया
-निर्दलीय इरफान अली

-निर्दलीय नेहा पाठक

-निर्दलीय सिनोद कुमार

-निर्दलीय पुरुषोत्तम

-निर्दलीय यादवेंद्र किशोर
-निर्दलीय भानू प्रताप सिंह



29 अप्रैल को नाम वापसी, उसी दिन मिलेगा चुनाव चिन्ह
डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब 29 अप्रैल को नाम वापसी का मौका होगा। जांच के दौरान जिन उम्मीदवारों का नामांकन पत्र सही पाया गया है, उनमें से किसी को अपना दावा वापस लेना है तो वह दोपहर तीन बजे तक नामांकन कक्ष में ही पहुंचकर नामांकन पत्र वापस ले सकता है। उसके बाद जितने भी उम्मीदवार मैदान में रहेंगे, उन्हें उनका चुनाव निशान आवंटित कर दिया जाएगा। उसी के तहत 13 मई को मतदान होगा और चार जून को वोटों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें