फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकपुर को हराकर छिबरामऊ ने जीती कबड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। डायट परिसर में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में 800, 400 व 200 मीटर दौड़ की स्पर्धाएं हुईं। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में लोकपुर को हराकर छिबरामऊ ने जीत हासिल की।
विज्ञापन



प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में नीलेश यादव प्रथम, अनुज यादव दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में रंजीत कुमार प्रथम, अनुज द्वितीय स्थान पर रहे। बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में अनन्या दुबे प्रथम, नंदनी द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर बालिकाओं की दौड़ में सेजल वर्मा प्रथम, रूपाली शाक्य दूसरे स्थान पर रहीं। आनंद यादव, विवेक कुमार सैनी, कु.खुशबू सिंह, आरती यादव, सोनम ने मैच रेफरी की भूमिका निभाई। कबड्डी में छिबरामऊ की टीम ने लोकपुर की टीम को हराकर जीत हासिल की। जोगराज सिंह राजपूत के संचालन में हुए कार्यक्रम में मेघा दुबे, अंकित कनौजिया, आयुष शुक्ला, लवकुश यादव, अरुण, चक्रेश पांडेय, राकेश कुमार पाल, अतुल कुमार, कृष्ण कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोकपुर को हराकर छिबरामऊ ने जीती कबड्डी
डायट परिसर में हुई ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें