फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10.67 लाख की गड़बड़ी पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विकास कार्यों में 10.67 लाख रुपये की गड़बड़ी व विभागीय आदेशों का पालन न करने पर उमर्दा ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया। इस दौरान वह उमर्दा बीडीओ कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे। सीडीओ के आदेश पर डीडीओ ने कार्रवाई कर तालग्राम बीडीओ को 15 दिन में जांच कर धन की रिकवरी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि उमर्दा ब्लाक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ तीन गंभीर शिकायतें मिली थीं। इनमें महतेपुर्वा में सोलर लाइट व अन्य बिजली के उपकरण लगवाने में कार्यदायी संस्था के बजाय व्यक्तिगत रुचि पर निजी कंपनी को काम दे दिया गया। करीब 10,67,736 रुपये आवंटित कर दिए गए। यह नियम विरुद्ध है। इसके अलावा उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने, समय से जवाब न देने व उत्तरदायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न करने पर निलंबित कर दिया गया।
डीडीओ एनबी सविता ने तालग्राम बीडीओ को 15 दिन में जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। निलंबन के दौरान देवेंद्र प्रताप बीडीओ कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे। सीडीओ ने बताया कि 10.67 लाख रुपये के दुरुपयोग होने पर सचिव से रिकवरी करवाई जाएगी। इसके लिए अफसरों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें