फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने रक्तदान कर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
-शहर के विनोद दीक्षित अस्पताल में रक्तदान करते सांसद सुब्रत पाठक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले के 16 मंडलों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। सांसद सुब्रत पाठक और भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत सहित 31 लोगों ने विनोद दीक्षित चिकित्सालय में रक्तदान किया। बाद में मां क्षेमकली मंदिर के समीप मोहल्ला मौसमपुर के जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शिविर में भाजपा नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, महामंत्री शिवेंद्र कुमार, राजा पाठक, संदीप वर्मा, पीयूष तिवारी, इमामुल, जफर खान, ऋषि राजपूत, निशीष तिवारी, अंशुल गौतम, गुड्डन पटवा, पुष्कर मिश्रा, नंदू सैनी, पवन मिश्रा, मनदीप कटियार, रामू राजपूत, पुन्नू वर्मा, कल्लन अग्निहोत्री, हेमेंद्र दुबे ने रक्तदान किया। इस दौरान पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, अरुण वैश्य लालू, विक्रम त्रिपाठी उपस्थित रहे।
सौ शय्या अस्पताल छिबरामऊ में प्रवासी के तौर पर लगाए गए फर्रुखाबाद जिले के मंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर और कन्नौज जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा ने छिबरामऊ मंडल अध्यक्ष शिवकुमार सिंह के साथ मरीजों को फल वितरित किए। बाद मेंकसावा में एक बैठक की गई। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि अटलजी एकमात्र ऐसे नेता थे जो 10 बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा के निरंतर सदस्य रहे। आजीवन अविवाहित रहने के कारण उन्हें भीष्म पितामह की संज्ञा भी दी जाती है। सचिन शर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें