फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान की डेढ़ बीघा भूमि कब्जा मुक्त

विज्ञापन
1.5 bigha jamin kabza mukta karayee - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। सरकारी अभिलेखों में रामलीला मैदान के नाम दर्ज भूमि पर कब्जा की शिकायत की गई। एसडीएम, तहसीलदार समेत अफसरों ने मौके पर पैमाइश करवाकर रामलीला मैदान की करीब डेढ़ बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

ठठिया कस्बा के दौलतपुर गांव के पास रामलीला मैदान का नाम सरकारी अभिलेखोें में दर्ज है। मैदान की भूमि पर देखरेख न होने से स्थानीय लोगों ने खाली पड़ी जमीन पर कब्जा कर लिया। रामलीला कमेटी ने प्रशासन से भूमि को कब्जा मुक्त कराने की शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम जयकरन, तहसीलदार अनिल कुमार सरोज राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच मैदान की भूमि की पैमाइश करवाई। भूमि खाली कराकर कमेटी को सौंप दी। तहसीलदार ने बताया कि पांच बीघे भूमि रामलीला कमेटी के नाम अभिलेखों में दर्ज है। शिकायत आने पर जब पैमाइश करवाई गई तो करीब डेढ़ बीघे भूमि पर अस्थाई कब्जा मिला। लोगों ने दुकानें व घूरा डाल रखा था। पैमाइश कराकर जमीन को कब्जा मुक्त कराकर कमेटी को सौंप दी गई है। इस मौके पर कानूनगो हिमांशु समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें