फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की ताकत है युवा मोर्चा : डाॅ. रोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का मोंठ व चिरगांव में किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोंठ। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के मोंठ आगमन पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की ताकत है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वहीं, चिरगांव में कस्बे में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अक्षय बरोदा, दिलीप शिवहरे, हेमंत, हर्ष शर्मा, मुनीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें