फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकारिणी चुनाव : युवा चेहरों पर दांव लगाएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। पार्षदों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा कार्यकारिणी में युवा चेहरों पर दांव लगाएगी, जबकि उपसभापति पद के लिए चार प्रत्याशी उतारे जा सकते हैं। कोई भी भाजपा पार्षद इधर-उधर न चला जाए, इसे लेकर मंथन किया जा रहा है। सपा और बसपा में भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल फरवरी के पहले सप्ताह में खत्म हो जाएगा, इसमें चार भाजपा के सदस्य और दो विपक्षी दलों के सदस्य बाहर हो रहे हैं। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में मंथन चल रहा है। दावेदारों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए भाजपा युवा चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी में है। चुनाव में बीजेपी से पार्षद निर्दोष अग्रवाल, अमन राय, भरत सेन, गोविंद शर्मा, नीरज गुप्ता, महिला पार्षद जामवती और गायत्री आदर्श गुप्ता का नाम चल रहा है। इसमें कई युवा पार्षद हैं। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव के लिए भाजपा के पास 32 पार्षद हैं और विपक्षी दलों के 28 पार्षद हैं। इसे लेकर भाजपा कार्यकारिणी चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त है, लेकिन उपसभापति चुनाव को लेकर पार्टी में मंथन हो रहा है। बताया जाता है उपसभापति के चुनाव के लिए पार्टी चार प्रत्याशी उतारेगी। इसमें शहर पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य मुकेश सोनी बंटी का नाम सबसे आगे है। अन्य प्रत्याशियों के नाम को लेकर फैसला कार्यकारिणी चुनाव के बाद लिया जाएगा। वहीं चुनाव को लेकर पार्षदों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें