फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एमबीबीएस छात्राओं के सामने न्यूड हुआ युवक, राहगीरों ने धुनाई करके पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
मेडिकल छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का आरोपी रोशन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्राओं के सामने एक युवक न्यूड हो गया। उसे देखकर छात्राओं के बीच चीख-पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर सुरक्षाकर्मी और राहगीर जुट गए।
विज्ञापन

लोगों ने आरोपी युवक को दौड़कर पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। सहमी हुई छात्राओं का कहना है कि आरोपी युवक पहले भी उनका कई दफा पीछा कर चुका है।

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा ने पुलिस को बताया सुबह हॉस्टल से क्लास जा रही थी। रास्ते में आरोपी स्कूटी पर बैठा था। युवक ने उसे आवाज देकर पास आने के लिए बुलाया, लेकिन वह आगे बढ़ गई। युवक स्कूटी से पीछा करते हुए क्लास तक पहुंच गया। पोस्टमार्टम हाउस से थोड़ा आगे सुनसान जगह पर स्कूटी रोककर पास आ गया।
विज्ञापन

अचानक अपना पहना हाफ लोअर उतारकर अश्लील हरकत करने लगा। उसके पीछे कुछ अन्य छात्राएं भी आ रही थीं। उसकी हरकतें देखकर छात्राएं घबरा गईं और शोर मचाने लगीं। शोर शराबा सुनकर सुरक्षा गार्ड अमित समेत राहगीर पहुंच गए। उनको आता देख आरोपी भागने लगा। उसे दौड़कर पकड़ा गया। उसकी धुनाई शुरू कर दी गई।

प्राचार्य से की थी छात्राओं ने मौखिक शिकायत, पर नहीं हुई कार्रवाई
छात्राओं का कहना है आरोपी कई बार स्कूटी से पीछा कर चुका। प्राचार्य से इसकी मौखिक शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवक को पकड़कर पहले सीएमएस डॉ. सचिन माहुर के पास ले जाया गया। उसके बाद उसे मेडिकल चौकी के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कोछाभांवर निवासी रोशन प्रजापति बताया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें