फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाश्चात्य शैली में न ढलकर भारतीय संस्कृति को अपनाएं युवा : आचार्य हरिओम पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान की ओर से सिद्धेश्वर मंदिर में राष्ट्रीय युवा सप्ताह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा, विशिष्ठ अतिथि आचार्य हरिओम पाठक, आलोक शांडिल्य, अखिलेश पांडेय, दीपक यादव ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर शुभारंभ किया।

संगोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए आचार्य हरिओम पाठक ने कहा कि शिकागो सम्मेलन में स्वामी एक युवा के रूप में उपस्थित हुए थे और उन्होंने भारत की संस्कृति के अनुरूप केसरिया वस्त्र पहनकर अपनी संस्कृति की पहचान कराई थी। ठीक इसी तरह युवा शक्ति पाश्चात्य शैली में न ढलकर भारतीय संस्कृति को अपनाएं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वामी की भाषा, स्वभाव एवं व्यवहार ने संपूर्ण विश्व को जीने की राह दिखाई। स्वामीजी ने अल्पायु में अध्यात्मवाद की एक नई दिशा दी और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
मौके पर दिनेश गुरुदेव, मयंक श्रीवास्तव, संतराम पेंटर, रामकुमार पांडेय, राहुल मिश्रा, डॉ. एलके पालीवाल, ममता जैन, अनीता राजपूत, राजेश तिवारी, रवीश त्रिपाठी, मनोज पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

Next
AU ऐप में पढ़ें