फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर सहायक अभियंता बनने जल निगम पहुंचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जल निगम कार्यालय में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर एक युवक सहायक अभियंता पद पर ज्वाइंन करने पहुंच गया। कागजों की जांच-पड़ताल के दौरान उसके कागज फर्जी पाए गए। अधिशासी अभियंता ने नवाबाद थाने में फर्जीवाड़े के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) कार्यालय में शुक्रवार दोपहर मनीष सिंह नामक युवक पहुंचा। इस युवक ने बताया कि उसकी नियुक्ति राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत सहायक अभियंता पद पर की गई है। उसके कागजात देखने पर एडीएम को शक हुआ। उन्होंने उसे जल निगम (ग्रामीण) के एक्सईएन रणविजय सिंह के पास भेज दिया। एक्सईएन ने जब कागजात की पड़ताल की तब फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। उसके पास लखनऊ सचिवालय के नाम से फर्जी हस्ताक्षर वाला पत्र था। थोड़ी देर बाद मामला गड़बड़ होता देख मनीष वहां से भाग खड़ा हुआ। उसकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। एक्सईएन ने नवाबाद थाने में फर्जीवाड़े की सूचना दी। नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र के मुताबिक एक्सईएन की तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें