फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रंजिश में बाइक सवार युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रंजिश में बाइक सवार युवक पर दबंगों ने हमला कर मारपीट कर दी। पीड़ित ने फायरिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद समेत सात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बबीना थाना क्षेत्र के लहरठकरपुरा गांव में रहने वाले शेर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह सिमरिया गांव से त्रयोदशी में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में राजगढ़ पुरवा की नहर के पास पहले से घात लगाकर बैठे गांव के विवेक, मोंटी, मोहर सिंह और रघुनाथ सिंह सहित दो-तीन अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक रोककर मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने बंदूकों से फायर कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिन्हें देख हमलावर भाग गए। शेर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बबीना विनय कुमार साहू ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें