फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रील बनाने के लिए 30 फीट ऊंचाई से डैम में कूदा युवक, दोनों पैर टूटे, लोगों ने निकाला बांध से बाहर

Mon, 07 Sep 2026 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

युवक डैम से जिस जगह गिरा उस स्थान पर पानी कम था। जिस वजह से गिरते ही उसके दोनों पैर टूट गए। वहां मौजूद लोगों ने उसे बांध से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
डैम में कूदने के बाद घायल पुष्पेंद्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम पर रील बनाने की खातिर युवक अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। रविवार शाम पहूज बांध में रील बनाने के लिए एक युवक ने करीब 30 फीट ऊंचाई से बांध के अंदर छलांग लगा दी। पानी में गिरने के बजाय जिस जगह पानी कम था, युवक वहां जा गिरा। इस वजह से उसके दोनों पांव टूट गए। उसके दोस्त उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। यहां उसे भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल जा पहुंचे।
विज्ञापन


मूल रूप से रक्सा के परवाई गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार (32) पुत्र राजकुमार रविवार को अपने कई दोस्तों के साथ पहूज बांध घूमने पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है युवक वहां रील बना रहे थे। पुष्पेंद्र बांध के बाईं ओर बने व्यू पॉइंट पर जा पहुंचा, जबकि दूसरी ओर से उसके दोस्त खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। यहां से उसने बाउंड्रीवाल पर चढ़कर नीचे डैम में छलांग लगा दी। जिस जगह पानी कम था, वहां गिरने से वह चोटिल हो गया। वहां से बाहर नहीं आ पा रहा था। हादसे की सूचना पर ग्रासलैंड चौकी प्रभारी रणविजय सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे गए। घायल पुष्पेंद्र को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें