फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जंगली सुअर के हमले से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोड़ी फतेहपुर। नगर में जंगली सुअर का आतंक एक बार फिर सामने आया है। मंगलवार शाम एक युवक पर सुअर ने हमला कर उसे घायल कर दिया। यह घटना पथराई नदी पर बने रपटे के पास हुई।
मोहल्ला फतेहपुर निवासी आशाराम पाल (40) अपने घर से बस स्टैंड जा रहे थे। झाड़ियों में छिपे सुअर ने अचानक उनके पैर में काट लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सुअर वहां से झाड़ियों की ओर भाग निकला। घायल आशाराम पाल को नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाया गया। उनका उपचार किया गया और अब वह खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी जंगली सुअर कई लोगों को घायल कर चुका है। सुअर को पकड़ने के लिए वन विभाग गुरसराय और नगर पंचायत के प्रयास असफल रहे हैं। काफी अंतराल बाद सुअर ने फिर हमला कर दहशत पैदा की है। नगरवासियों ने वन विभाग की उदासीनता पर आक्रोश जताया है। उन्होंने सुअर को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें