फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शराब के लिए पैसे न देने पर पिता-पुत्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। ग्राम खंदरका निवासी पवन कुमार ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि छह नवंबर की शाम वह सब्जी खरीदने बाजार जा रहा था। इसी दौरान बड़ी माता मंदिर के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही पिता-पुत्र ने उसे रास्ते में रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। न देने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व ईंट से हमला कर दिया। मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें