फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आश्रम में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला दतिया का युवक

Sat, 29 Aug 2026 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी/दतिया। दतिया जिले के कुम्हरिया गांव निवासी आदर्श मिश्रा (26) का शव कटनी (मध्य प्रदेश) स्थित महर्षि महेश योगी वैदिक आश्रम में कमरे में फंदे से लटका मिला। आदर्श की मौत की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रक्षा बंधन पर आदर्श शुक्रवार को बड़ागांव स्थित अपनी बहन के घर आने वाले थे। बुधवार को उन्होंने अपने रिश्तेदार विष्णु से बात भी की थी। विष्णु का कहना है कि आदर्श ने किसी तरह की परेशानी की बात नहीं बताई थी। बृहस्पतिवार सुबह जब उन्होंने आदर्श को फोन लगाया, तब फोन पुलिस ने उठाकर उनके सुसाइड करने की सूचना दी। तुरंत परिजन भी वहां पहुंच गए।
आदर्श की मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए कहा आश्रम प्रबंधन घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी देने से बच रहा है। परिजनों का कहना है कि उनको आदर्श का शव भी लाने नहीं दिया गया। अंतिम संस्कार वहीं कराने के लिए दबाव बनाया गया। आरोप है कि ब्याज में रकम देने के बाद उसे पैसों के लिए भी परेशान किया जा रहा था। उधर, आदर्श की मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें