फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बारिश से तीन मकान धराशायी, पीड़ितों ने मांगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलारा। ग्राम पंचायत हरपुरा और बसरिया में गुरुवार रात बारिश के कारण तीन मकान धराशायी हो गए। हादसे में गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। गनीमत रही कि मकान में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

हरपुरा निवासी बीरसिंह बुंदेला की मिट्टी से बनी दुपट अटारी बारिश के दौरान अचानक गिर गई। आवाज सुनकर वह तुरंत बाहर आ गए। उन्होंने घटना की सूचना हल्का लेखपाल को दी है। बसरिया में नीरज पटेल पुत्र रमेश का ईंटों से बना मकान भी गिरा। दृगपाल पटेल पुत्र श्रीपत का मकान भी बारिश से जमींदोज हो गया। पीड़ित परिवारों ने राजस्व विभाग से मौके पर जांच कर क्षति का आकलन करने की मांग की है। उन्होंने नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने की भी अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें