फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताटीला बांध पर पानी में बहा युवक, तलाश जारी

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माताटीला बांध पर अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने आया झांसी के खुशीपुरा का रहने वाला एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। यह देख साथियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से देर रात तक युवक की तलाश करती रही। मगर सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा निवासी मोहम्मद फहीम (28) पुत्र अब्दुल हफीज फर्नीचर पॉलिस का काम करता है। मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ माताटीला बांध पिकनिक मनाने गया था। दोपहर में वह अपने कुछ साथियों के साथ बांध की डाउन स्ट्रीम में मगरदाह के समीप नहाने लगा। उस वक्त बांध के नौ गेट चार फीट और 11 गेट दो फीट की ऊंचाई तक खुले थे और बांध से लगभग एक लाख क्यूसेक पानी बेतवा नदी में छोड़ा जा रहा था। नहाते वक्त जब फहीम पानी काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आया तो उसके दोस्त सन्न रह गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तुरंत कोई मदद नहीं मिल सकी। मौके पर बांध पर घूमने आए लोगों की भीड़ लग गई।

इधर, सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बांध के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद बांध के बगीचे की तरफ के छह गेट बंद कर पानी की निकासी कम की गई। लेकिन, इसका कोई फायदा नहीं मिल सका। बाद में जाल डालकर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रात होने पर गोताखोरों ने तलाशी का काम रोक दिया। बुधवार की सुबह अब दोबारा गोताखोर उसकी तलाश करेंगे।
विज्ञापन


मनाही के बाद भी मगरदाह के पास नहाते हैं लोग
माताटीला बांध की डाउन स्ट्रीम में बना मगरदाह में सबसे ज्यादा खतरा रहता है। यहां हर समय मगरमच्छ रहते हैं। सर्दियों की दोपहर में मगरमच्छ धूप में बाहर पत्थरों पर आ जाते हैं। इससे पूर्व में भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। सिंचाई विभाग ने यहां कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा रखा है। इस कारण लोग यहां के खतरे को भांप नहीं पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें