फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर रक्सा टोल बैरियर के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से अथाई निवासी दिव्यांग युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अथाई गांव निवासी राजू वर्मा (32) परिवार में अकेला था। उसकी दो बहनों की कई वर्ष पहले शादी हो चुकी है। कुछ समय पहले उसके भाई की भी मौत हो गई थी। राजू एक पैर से दिव्यांग था। मजदूरी करके जीवन यापन करता था। शुक्रवार देर-रात घर वापस जाने के लिए वह रक्सा टोल बैरियर पार कर रहा था। उसी समय शिवपुरी की तरफ से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राजू लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

उसे घायल अवस्था में पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में घटना स्थल पर पीआरवी पहुंच गई। उसने घायलावस्था में राजू को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना राजू की बहनों समेत अन्य रिश्तेदारों को दे दी। परिजन भी थोड़ी देर में अस्पताल पहुंच गए। यहां सुबह राजू की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें