फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

झांसी। झांसी-कानपुर राजमार्ग स्थित कोछाभावर के पास बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे एक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना सीपरी बाजार स्थित भोजला गांव निवासी लक्ष्मण (35) अपने साथी सुरेश के साथ बाइक पर सवार होकर मध्य प्रदेश के सेंधरी जाने को निकले। अभी दोनों झांसी-कानपुर राजमार्ग स्थित कोछाभावर के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनाें को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उपचार के दौरान लक्ष्मण की मौत हो गई, जबकि सुरेश की हालत नाजुक बनी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें