फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोबाइल तोड़ने के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुदकुशी करने की वजह नहीं बता सके परिजन, मेडिकल कॉलेज में कराया गया था भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बबीना के सिमरावारी गांव में एक युवक ने पहले घर जाकर अपना मोबाइल तोड़ा। उसके बाद जहर खा लिया। अचेत हाल में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बबीना के सिमरावारी गांव निवासी विकास (18) पुत्र ऊधम सिंह परिहार प्राइवेट काम करता था। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात विकास ट्रैक्टर चलाने के बाद घर आया और छत पर चला गया। काफी देर तक विकास नीचे नहीं आया। उसका भाई आकाश उसे बुलाने छत पर गया। यहां अचेत हाल में विकास बिस्तर पर पड़ा था। जमीन पर उसका मोबाइल टूटा पड़ा था। परिजन उसे लेकर तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। विकास तीन भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। परिजन उसके सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। परिजनों का कहना है उसका किसी से झगड़ा नहीं हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें