झांसी। लक्ष्मीबाई कृषि विश्वविद्यालय में एक युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक ने तीन के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
रक्सा के खनेरगढ़ निवासी जयकिशन राजपूत ने पुलिस को बताया कि कृषि विश्वविद्यालय परिसर में निर्माण चल रहा है। यहां वह ट्रैक्टर चलाता है। कुछ दिन पहले कॉलेज परिसर में काम कर रहा था, उसी दौरान अभिषेक केवट, प्रदीप केवट एवं सचिन केवट पहुंच गए। तीनों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर दिया। मारपीट में उसका सिर फूट गया। हमलावरों ने उसे जान से मार डालने की धमकी दी। थाना प्रभारी जय प्रकाश चौबे के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो