झांसी। मोंठ तहसील में तैनात लेखपाल प्रेम बाथम (58) की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजन उनको लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे थे। यहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रेम सीपरी बाजार के वासुदेव विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। परिजनों ने बताया कि उनको किडनी की समस्या थी। उपचार चल रहा था। सोमवार रात अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिवार में पत्नी समेत तीन पुत्र हैं। बड़ा बेटा महेश नगर निगम के आईट्रिपल सी में काम करता है। ब्यूरो