फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइक सवार युवती की मौत, पिता और चचेरा भाई घायल

Thu, 24 Sep 2026 02:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। थाना मोंठ क्षेत्र में हाईवे पर परगहना बंबा के पास बुधवार देर शाम किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और चचेरा भाई घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर मोंठ अस्पताल से झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर निवासी हरिराम (45) अपनी बेटी शिवानी अहिरवार (20) और भतीजे अंकित (23) के साथ बाइक से गौरामछिया जा रहे थे। बुधवार देर शाम करीब सात बजे परगहना बंबा के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से हरिराम और अंकित को मोंठ ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जबकि शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। मोंठ अस्पताल में चिकित्सक डॉ. हरिशरण प्रजापति ने हरिराम और अंकित का उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को झांसी रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने यातायात सुचारु कराकर वाहनों को निकलवाया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन के चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मोंठ अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें