ललितपुर। ग्राम रजवारा निवासी एक किसान की सांप के डसने के बाद समय पर अस्पताल न पहुंचने और झाड़-फूंक के घातक फेर में फंसने से मौत हो गई। अंधविश्वास के चलते परिजनों द्वारा की गई लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया, जो समाज में वैज्ञानिक सोच और स्वास्थ्य जागरूकता की कमी को उजागर करता है।
ग्राम कचनौदा निवासी गोकुल 20 साल से परिवार समेत अपनी ससुराल रजवारा में रहते थे। बृहस्पतिवार को वह खेत पर काम कर रहा था, तभी उसे सांप ने डस लिया। उसने इसकी जानकारी अपने पुत्र को दी। परिजन उसे झाड़फूंक कराने के लिए ले गए। हालत ज्यादा बिगड़ने पर वे उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारण का पता चलेगा।